Uncategorizedटॉप न्यूज़

नई दिल्ली में AI सम्मेलन के दौरान कांग्रेस के विरोध पर दानह भाजपा महिला मोर्चा का सशक्त प्रदर्शन

Silvassa / Amit Singh

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव  | नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय AI सम्मेलन के दौरान कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अशोभनीय विरोध प्रदर्शन के विरोध में आज दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव भाजपा महिला मोर्चा ने सशक्त विरोध किया।

भाजपा महिला मोर्चा (3D) की अध्यक्षा श्रीमती निशा भवर जी के नेतृत्व में सिलवासा शहर में अटल भवन से लेकर सिलवासा चार रास्ता तक महिलाओं द्वारा रैली निकाली गई। रैली में  महिलाओं ने भाग लेकर देश की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा बनाए रखने का संदेश दिया।

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि वैश्विक मंच पर इस प्रकार का व्यवहार देश की छवि को धूमिल करता है और यह स्वीकार्य नहीं है। भारत आज विश्व में तकनीक, नवाचार और विकास का नेतृत्व कर रहा है, ऐसे समय में राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए।

महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती निशा भावर ने कहा कि

“भारत की गरिमा और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की छवि खराब करने वाले कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके अध्यक्ष राहुल गांधी के कृत्यों का हम दृढ़ता से विरोध करते हैं।”

इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

भाजपा महिला मोर्चा दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!