टॉप न्यूज़

गेल इंडिया लिमिटेड ने किया मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

नानापोंधा, 11 मार्च – गेल (इंडिया) लिमिटेड ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण वलसाड़ (गुजरात) के सहयोग से नानी तंबाडी गांव में ऑफ साइट मॉक ड्रिल (लेवल -3) का आयोजन किया। इस मॉक ड्रिल में थर्ड पार्टी द्वारा पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाने के कारण नेचुरल गैस के रिसाव की स्थिति में आपदा प्रबंधन की तैयारी को परखा गया।

मॉक ड्रिल में गेल इंडिया लिमिटेड की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गैस आपूर्ति बंद की और प्रभावित क्षेत्र को खाली कराया। आपदा प्रबंधन टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई की।गेल (इंडिया)लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में तैयारियों का परीक्षण करना था। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल सफल रहा और आपदा प्रबंधन की तैयारी को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया।

दिनांक 11 मार्च 2026 को नानापोंधा तहसील के नानी तंबाडी गांव में स्थित गेल (इंडिया) लिमिटेड, (DUPL SV-12 ), द्वारा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण वलसाड़ के सहयोग और एस डी एम आर.सी. पटेल के मार्गदर्शन में ऑफ साइट मॉक ड्रिल (लेवल -3) में GGL, GSPL, 108 एम्बुलेंस सेवा, नोटिफाइड एरिया GIDC ,वापी एवं फायर प्रिवेंशन सर्विस वापी नगरपालिका फायर टेंडर का विशेष सहयोग रहा। इस मॉकड्रिल को सफ़ल बनाने में गेल (इंडिया) लिमिटेड के सीजीएम (प्रचालन एवं अनुरक्षण) प्रभारी अधिकारी हजीरा श्री देबाशीष सेनगुप्ता के मार्गदर्शन में गेल (इंडिया) लिमिटेड की पूरी टीम का पूर्ण सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम श्री आर सी पटेल, मामलतदार (डिजास्टर) वलसाड एच एच काकलोटा, मामलतदार (नानापोंधा) एन ज़ेड चोरा, नानी तंबाडी गांव के सरपंच एवं ग्रामीणों सहित गुजरात गैस लिमिटेड, डी आई एश एच के अधिकारी एवं अतुल कंपनी से आब्जर्वर के तौर पर अधिकारी उपस्थित हुए ।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!