टॉप न्यूज़

महिला टोली कार्यशाला के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को मिला नया आयाम

Delhi / Amit Singh

भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में नई दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में “महिला टोली कार्यशाला” का भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को और अधिक मजबूत करना, संगठनात्मक ढांचे में महिलाओं की भूमिका को प्रभावी बनाना तथा नारी शक्ति के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को साकार करना रहा।

कार्यशाला के दौरान महिलाओं को संगठनात्मक कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की महिला-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देने का कार्य किया है और आज महिलाएं संगठन के हर स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन-दीव प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा एवं दादरा नगर हवेली जिला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती निशा भावर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्षा एवं कच्छीगाम ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती फाल्गुनी बेन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

दोनों महिला नेताओं ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय सहभागिता के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के अंतिम पंक्ति तक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएं तथा आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनें।

कार्यशाला के माध्यम से महिला कार्यकर्ताओं में नया उत्साह, ऊर्जा एवं संगठन के प्रति समर्पण देखने को मिला, जो आने वाले समय में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!