टॉप न्यूज़

सिलवासा के कला केंद्र में सांस्कृतिक उल्लास के साथ मना वसंत पंचमी उत्सव

सिलवासा।

सिलवासा स्थित कला केंद्र में वसंत पंचमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और सांस्कृतिक वातावरण के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस भव्य आयोजन का संचालन प्रस्तोत फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिसमें सिलवासा म्यूनिसिपल काउंसिल का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद, अभिभावक एवं नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा अधिकारी बलवंत पाटिल, उद्योगपति राजन अग्रवाल तथा समाजसेवी अनिल दीक्षित की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।

इस सांस्कृतिक समारोह को सफल बनाने में विभिन्न विद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रभात स्कूल एवं अक्षर एकेडमी का विशेष योगदान रहा, वहीं मैरीगोल्ड स्कूल, यूरोकिड्स, गवर्नमेंट स्कूल एवं लायन स्कूल के विद्यार्थियों ने भी अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सजीव और मनमोहक प्रस्तुतियों को उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और दर्शकों से भरपूर सराहना एवं उत्साहवर्धन प्राप्त हुआ। अभिभावकों और शिक्षकगण की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी सफल व यादगार बना दिया।
इस अवसर पर क्रिस कंपनी से मोहन त्रिवेदी एवं धनेश विचारे ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली मंच संचालन पूजा वर्मा (पुदार स्कूल की अध्यापिका) द्वारा किया गया, जिसकी सभी उपस्थितजनों ने प्रशंसा की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रस्तोत फाउंडेशन की पूरी टीम का योगदान उल्लेखनीय रहा। आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!