माननीय सांसद कलाबेन डेलकर के करकमलों से सामरवर्णी में Roots Dental Studio Clinic का उद्घाटन
सामरवर्णी

आज दादरा एवं नगर हवेली के सामरवर्णी क्षेत्र में Roots Dental Studio Clinic का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर दादरा एवं नगर हवेली की माननीय सांसद श्रीमती कलाबेन मोहनभाई डेलकर जी ने रिबन काटकर क्लिनिक का औपचारिक उद्घाटन किया।

नवस्थापित Roots Dental Studio Clinic दंत चिकित्सा की आधुनिक तकनीकों और उन्नत सुविधाओं से सुसज्जित है, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण दंत स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध होंगी। क्लिनिक में दांतों की जाँच, उपचार एवं सौंदर्य दंत चिकित्सा से संबंधित सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।

उद्घाटन अवसर पर माननीय सांसद श्रीमती कलाबेन मोहनभाई डेलकर जी ने क्लिनिक के संचालक डॉ. अज़ीम खान को इस नई पहल के लिए हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज मिलेगा।
कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिक, स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह उत्साह और सकारात्मक माहौल के साथ संपन्न हुआ।





