टॉप न्यूज़

देश में पहली बार गोशाला में हो रहा है जगद्गुरु शंकराचार्यजी का चातुर्मास, सिलवासा-दमन से सैकड़ों श्रद्धालु होंगे शामिल

Silvassa / Amit Singh

सिलवासा। विश्व के सबसे बड़े गोसेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा में पहली बार किसी गोशाला परिसर में जगद्गुरु शंकराचार्यजी के पावन सान्निध्य में चातुर्मास आराधना महोत्सव का भव्य आयोजन 29 जुलाई से 26 सितंबर तक किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में देशभर से लाखों गोभक्तों के साथ सिलवासा एवं दमन क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।

गोभक्त सूर्यप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि यह महोत्सव गोसेवा, सनातन संस्कृति एवं धार्मिक जागरण को समर्पित है। आयोजन के दौरान श्रीमद्भागवत कथा, श्रीरामचरितमानस कथा, शिव महापुराण, हरिहर भक्तमाल सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही गोसंवर्धन, प्राकृतिक खेती, पंचगव्य आधारित चिकित्सा और गोसेवा से जुड़े विषयों पर राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार भी होंगे।

सिलवासा-दमन क्षेत्र में इस महोत्सव के प्रचार-प्रसार एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए गोसेवकों को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। इस संबंध में आयोजित बैठक में आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को इस पुण्य अवसर से जोड़ने का आह्वान किया गया।

बैठक में आलोकजी सिंघल, सूर्यप्रकाशजी, छगनभाई, भगजी, रणजीत सिंह, बिहारी सिंह एवं शांतीलाल सहित अन्य गोभक्त उपस्थित रहे। सभी ने सिलवासा-दमन से अधिकाधिक श्रद्धालुओं को चातुर्मास महोत्सव में शामिल कराने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!