टॉप न्यूज़

दुधनी में पर्यटन को मिला नया आयाम, पार्किंग सुविधा का शुभारंभ – जिला पंचायत अध्यक्ष निशा भावर की पहल

DNH / Amit Singh

दादरा नगर हवेली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दुधनी में बढ़ती पर्यटकों की संख्या के चलते लंबे समय से पार्किंग की समस्या बनी हुई थी। स्थानीय ग्रामवासियों एवं सरपंचों द्वारा लगातार इस मुद्दे को उठाया जा रहा था। इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत की अध्यक्ष निशा भावर ने त्वरित पहल करते हुए आज नई पार्किंग व्यवस्था का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत के डीपीओ, दुधनी के सरपंच  दुधनी पंचायत की पूरी टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष निशा भावर ने दुधनी क्षेत्र के समग्र विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया और पर्यटन सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

   

निशा भावर के नेतृत्व में जिला पंचायत द्वारा क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल रही है। उनकी सक्रियता और दूरदर्शिता के चलते दुधनी को एक आदर्श पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है।

दुधनी, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, महाराष्ट्र और गुजरात सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां की मनमोहक वादियां और शांत वातावरण लोगों को खास अनुभव प्रदान करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुधनी का सौंदर्य किसी भी बड़े पर्यटन स्थल से कम नहीं, बल्कि “मिनी कश्मीर” की तरह अपनी पहचान बना चुका है।

जिला पंचायत द्वारा किए जा रहे ऐसे विकास कार्य न केवल स्थानीय समस्याओं का समाधान कर रहे हैं, बल्कि पर्यटन को बढ़ावा देकर क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!