टॉप न्यूज़राजनीति

ऐतिहासिक उत्साह के बीच युवा मोर्चा की नई जिला कमिटियों का एलान; सिलवासा में उमड़ा 2000 से अधिक युवाओं का जनसैलाब

Silvassa / Amit Singh

ऐतिहासिक उत्साह के बीच युवा मोर्चा की नई जिला कमिटियों का एलान; सिलवासा में उमड़ा 2000 से अधिक युवाओं का जनसैलाब

सिलवासा | 8 फरवरी, 2026

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, सिलवासा में आज संगठन की मजबूती और युवा शक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया। संगठन के शीर्ष नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति में युवा मोर्चा सिलवासा शहर जिला, युवा मोर्चा सिलवासा ग्रामीण जिला और युवा मोर्चा खानवेल जिला की नई समितियों की घोषणा अत्यंत उत्साह और ऊर्जा के साथ की गई।

इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश भाई अगरिया जी, प्रदेश महामंत्री श्री सुनील भाई पाटिल जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अवधेश सी.चोहान जी की अध्यक्षता में आज सिलवासा स्थित भाजपा कार्यालय अटल भवन पर भाजपा युवा मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया ।जिसमे संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

घोषणा समारोह के दौरान २,००० से अधिक उत्साहित युवा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जनसैलाब उमड़ा। युवाओं का यह जनसैलाब स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि प्रदेश की युवा शक्ति का भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों के प्रति अटूट विश्वास है। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी और उन्हें पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा के कार्यों में जुटने हेतु प्रोत्साहित किया।

नगर पालिका कमेटी चेयरमैन एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवधेश सी चौहान जी ने अपने जोशीले संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा:

2014 के बाद से देश को ऐसे बजट मिले हैं जिसने विकास की रफ्तार को नई ऊँचाई दी है!जैसा की हम सभी जानते है हमारे देश में अनगिनत विकास कार्य नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार में हो रहे है

वैसे ही हमारे प्रदेश के सर्वे सर्व माननीय प्रशासक श्री प्रफुल भाई पटेल जी द्वारा अनगिनत विकास कार्य किए गए है जिससे हमारा प्रदेश हर छेत्र में विकसित हो रहा है! और जैसे हमारा प्रदेश एक ग्रेट गवर्नेन्स का उधारण है देश के लिए वैसे ही हमारा देश ग्रेट गवर्नेंस का उधारण है पूरे विश्व के लिए जिसका पूरा श्रेय हमारे यशस्वी श्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और हमारे माननीय श्री प्रशासक प्रफुल पटेल जी को जाता है!

डॉ. अवधेश सी चौहान जी ने कहा की हमें याद करना होगा कि 2014 से पहले भारत की आर्थिक स्थिति कितनी नाजुक थी । 

उस वक्त हमें दुनिया की पांच सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं की श्रेणी में रखा जाता था, 

लेकिन पिछले 12 सालों में श्री नरेंद्र मोदी सरकार के Visionary Leadership के कारण आज हम दुनिया की 3rd Largest Economy बनने की तरफ तेजी से बढ़ रहे है!

डॉ. चौहान ने देश के आर्थिक और तकनीकी बदलाव पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि 2014 के बाद भारत में एक ‘Structural Transformation’ आया है:

• डिजिटल क्रांति: आज दुनिया के सबसे ज्यादा ‘Digital Transactions’ भारत में हो रहे हैं।

• स्टार्टअप इकोसिस्टम: जहाँ पहले मुट्ठी भर स्टार्टअप्स थे, आज भारत दुनिया का Global Innovation और Investment Hub बन चुका है।

• इंफ्रास्ट्रक्चर बूम: नेशनल हाईवेज, रेलवे और एयरपोर्ट्स का जो विस्तार (Expansion) हुआ है, उसने पूरे देश की कनेक्टिविटी को बदल कर रख दिया है।

हालिया अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए डॉ. अवधेश सी चौहान ने कहा:

“हाल ही में अमेरिका ने दबाव बनाने के लिए भारत पर 50% टैरिफ लगाया, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार झुकी नहीं। हमने यूरोपीय संघ के साथ ‘Mother of all Deals’ के नाम से विख्यात फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया। हमारी इस दृढ़ कूटनीति का परिणाम है कि आज अमेरिका को झुकना पड़ा और उसने टैरिफ घटाकर 18% कर दिया।”

उन्होंने वर्तमान बजट को केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि ‘विकसित भारत २०४७’ का ब्लूप्रिंट बताया। और कहा अभी संसद में जो बजट पेश किया गया है, उसका मुख्य उद्देश्य विकास को तेज़ करना, नागरिकों की उम्मीदों को पूरा करना और हर क्षेत्र में हर व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है। युवाओ को देश के विकास से जोड़ना है!

डॉ. अवधेश सी.चौहान ने प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत भाई पटेल जी और प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश अगरिया जी का विशेष आभार व्यक्त किया कि उनके सानिध्य में युवाओं को इस राष्ट्र निर्माण की यात्रा का सहभागी बनने का अवसर मिल रहा है।

अंत में, नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए डॉ. अवधेश चौहान ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मोदी जी और प्रशासक श्री प्रफुल पटेल जी के विजन को घर-घर और जन-जन तक पहुँचाये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!