टॉप न्यूज़

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का संदेश लेकर सिलवासा में यातायात जागरूकता रैली का शुभारंभ

DNH Police

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस विभाग, दादरा एवं नगर हवेली द्वारा आयोजित यातायात जागरूकता रैली का शुभारंभ आज सिलवासा में किया गया। इस अवसर पर सिलवासा के पुलिस अधीक्षक (SP) श्री सचिन यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

एसपी सचिन यादव ने अपने संदेश में कहा कि “सड़क पर छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। यातायात नियमों का पालन न केवल आपकी बल्कि दूसरों की जान भी बचाता है।” उन्होंने नागरिकों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की।

इस कार्यक्रम में यातायात विभाग की इंचार्ज दीपिका भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान सिलवासा सहित पूरे प्रदेश में लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। विशेष रूप से सिलवासा की सभी इंडस्ट्रीज़ में यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि कामगार और वाहन चालक सुरक्षित यातायात के प्रति सजग बनें।

इसके साथ ही स्कूलों में भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम रखे गए हैं, जहाँ विद्यार्थियों और अभिभावकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि नाबालिग बच्चों को वाहन न सौंपें, क्योंकि यह न केवल कानूनन अपराध है बल्कि गंभीर सड़क हादसों का स्रोत भी बन सकता है।

यातायात विभाग द्वारा दिए जा रहे लगातार संदेशों और अभियानों का उद्देश्य यही है कि “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” का संकल्प हर नागरिक तक पहुँचे और सिलवासा एक सुरक्षित यातायात वाला शहर बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!