

सामरवर्णी ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) के अंतर्गत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस ग्राम सभा में जिला पंचायत एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती निशा भावर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। ग्राम सभा के दौरान पंचायत क्षेत्र के नागरिकों ने अपने-अपने कार्यों एवं समस्याओं को रखा, जिन पर संबंधित अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा चर्चा की गई।

ग्राम सभा में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ। लाभार्थियों ने बताया कि उनके लंबित कार्यों का समाधान किया गया और कई मामलों में कार्य पूर्ण होने की प्रक्रिया भी संपन्न हुई।

इस अवसर पर श्रीमती निशा भावर ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम सभा जनभागीदारी का सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए विकास कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में ग्राम सभा में भाग लेने और योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
ग्राम सभा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ, जिससे ग्रामवासियों में संतोष और उत्साह देखने को मिला।




