Uncategorizedटॉप न्यूज़
एपीएमसी कॉलेज हिम्मतनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि की गरिमामयी उपस्थि
हिम्मतनगर

आज हिम्मतनगर स्थित एपीएमसी कॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की गई। इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

गौरतलब है कि एपीएमसी कॉलेज पिछले 25 वर्षों से फार्मास्युटिकल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहा है तथा विद्यार्थियों को प्रभावी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा गुणवत्तापूर्ण ज्ञान एवं बेहतर करियर के अवसर प्रदान कर रहा है। कॉलेज ने शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और संस्कारों को भी अपनी पहचान बनाया है।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की गई। अंत में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और कॉलेज की निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएं दी गईं।




