माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प को साकार करते हुए तथा दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल्ल के. पटेल जी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश के सफाई कर्मचारी मित्रों को ‘नमस्ते योजना’ (NAMASTE) के अंतर्गत आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) से जोड़ा गया है।

इस पहल के तहत सीवर एवं सेप्टिक टैंक की सफाई जैसे जोखिमपूर्ण कार्यों में लगे सफाई कर्मियों को अब ₹5 लाख तक का निःशुल्क एवं बेहतर स्वास्थ्य उपचार उपलब्ध होगा। यह कदम उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
माननीय प्रशासक श्री प्रफुल्ल के. पटेल जी के नेतृत्व में प्रदेश प्रशासन एवं चुने हुए जनप्रतिनिधि यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे ज़मीनी स्तर पर कर्मठ कामगारों तक पहुँचे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता दूतों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस संवेदनशील और सराहनीय पहल के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय प्रशासक जी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
स्वच्छ सिलवासा – स्वस्थ सिलवासा 




