टॉप न्यूज़

साइबर अपराध पर वार खडोली आउटपोस्ट द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

खडोली

दादरा एवं नगर हवेली प्रदेश में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए साइबर क्राइम शाखा एवं पुलिस प्रशासन द्वारा एक सराहनीय साइबर अवेयरनेस कैंपेन चलाया जा रहा है। यह अभियान विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों और मजदूर वर्ग के लोगों को साइबर ठगी से बचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

आज के समय में साइबर अपराध ने पूरे देश में तेजी से अपनी पकड़ बना ली है। साइबर ठग भोले-भाले लोगों को बैंक कर्मचारी, पुलिस अधिकारी, लोन एजेंट बनकर फोन कॉल करते हैं और झांसे में लेकर उनसे पैसे ठग लेते हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप पर फर्जी डॉक्यूमेंट और लिंक भेजकर मोबाइल हैक करने की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। जैसे ही ऐसे डॉक्यूमेंट या लिंक को खोला जाता है, मोबाइल पूरी तरह से हैक हो जाता है और बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लिए जाते हैं।

ऑनलाइन गेमिंग और निवेश के नाम पर भी लोगों को थोड़ा सा मुनाफा दिखाकर भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए दादरा एवं नगर हवेली पुलिस और साइबर क्राइम विभाग जनता को जागरूक कर रहा है कि वे किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें।

पुलिस प्रशासन ने साफ तौर पर अपील की है कि:
• किसी भी अनजान कॉल पर बैंक या OTP की जानकारी साझा न करें
• व्हाट्सएप पर आए फर्जी डॉक्यूमेंट या लिंक न खोलें
• ऑनलाइन गेम, निवेश या लोन के लालच में न पड़ें
• किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस या साइबर क्राइम सेल से संपर्क करें

प्रदेश की पुलिस एवं साइबर क्राइम टीम जनता की सुरक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!