टॉप न्यूज़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के तहत भाजपा का राष्ट्रीय स्तर का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित

DELHI / Amit k Singh

न्यूज़ स्टोरी

नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत एक विशेष एवं उच्चस्तरीय प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संगठनात्मक मजबूती, विचारधारात्मक स्पष्टता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ सशक्त बनाना रहा।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर संघप्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन-दीव के प्रदेश महामंत्री श्री सुनील पाटील एवं दमन नगरपालिका की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती सोनलबेन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। दोनों नेताओं ने प्रशिक्षण शिविर में सहभागिता करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा व समर्पण की सराहना की।

प्रशिक्षण सत्रों के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि भाजपा की राजनीति केवल सत्ता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प ही इसकी मूल विचारधारा है।

प्रदेश महामंत्री सुनील पाटील ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं में वैचारिक दृढ़ता, अनुशासन और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करते हैं। वहीं सोनलबेन पटेल ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के लिए कार्यकर्ता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है और प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें नई ऊर्जा व दिशा मिलती है।

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों एवं संघप्रदेशों से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से संगठनात्मक रणनीति, जनसंपर्क, सोशल मीडिया, सुशासन और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। यह प्रशिक्षण शिविर निश्चित रूप से आने वाले समय में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!