टॉप न्यूज़

मिलेनियम स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 77वां गणतंत्र दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल

DNH / Amit Singh


सिलवासा स्थित मिलेनियम स्कूल में 26 जनवरी को देश का 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस भव्य आयोजन में Smc की पूर्व काउंसलर श्रीमती शीतल प्रतीक भाई पटेल के करकमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान की गूंज से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।

इस अवसर पर श्रीमती शीतल बहन ने अपने उद्बोधन में बच्चों को संविधान के महत्व, राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों और एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। उनके प्रेरणादायी शब्दों ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित अभिभावकों को विशेष रूप से प्रभावित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नन्हे-नन्हे विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक नृत्य, समूह गायन एवं नाट्य प्रस्तुतियाँ दी गईं। बच्चों की भावपूर्ण और अनुशासित प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया और पूरे माहौल में उत्साह एवं गर्व का संचार कर दिया।

( Chairperson )श्रीमती जिगिश पटेल की दूरदर्शी सोच एवं शिक्षा के प्रति समर्पण की सभी ने सराहना की। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति सिंह के कुशल नेतृत्व में मिलेनियम स्कूल न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में, बल्कि संस्कार, अनुशासन और सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में भी निरंतर नई ऊँचाइयों को छू रहा है।


समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास और भी बढ़ गया। पूरे कार्यक्रम में शिक्षकों की सक्रिय भूमिका और अनुशासनपूर्ण व्यवस्था सराहनीय रही।

मिलेनियम स्कूल द्वारा इस प्रकार राष्ट्रीय पर्व को शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ मनाना यह दर्शाता है कि विद्यालय भविष्य के जिम्मेदार नागरिकों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!