दीव में भाजपा महिला मोर्चा की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा, संगठन सशक्तिकरण का लिया संकल्प
दीव / Amit Singh

भारतीय जनता पार्टी, दादरा नगर हवेली एवं दमन-दीव प्रदेश के प्रभारी दुष्यन्तभाई पटेल, प्रदेश अध्यक्ष महेश भाई अगरिया, जिला प्रमुख मोहनभाई लक्ष्मण तथा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा निशाबेन भावर की अनुमति एवं मार्गदर्शन में आज भारतीय जनता पार्टी दीव जिला महिला मोर्चा की नवीन कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई।

इस अवसर पर दीव जिला महिला मोर्चा की अध्यक्षा जमना बेन वीरा द्वारा नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि इस कमेटी का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा निशाबेन भावर ने कहा कि महिला मोर्चा संगठन की रीढ़ है और आने वाले समय में महिलाओं की भूमिका सामाजिक, राजनीतिक एवं संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होने वाली है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन हित में निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्षा अमृताबेन अमृतलाल, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्षा हेमाश्री राजपूत, प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री प्रतिभा स्मार्ट, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री गौरी बेन विजय, दीव जिला महिला मोर्चा प्रमुख जमना बेन वीरा, जिला पंचायत अध्यक्षा रंजिता कोटिया, डीएमसी उपाध्यक्षा करुणाबेन रविन्द्र सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने केंद्र सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा सामाजिक समरसता को लेकर महिला मोर्चा की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही आगामी समय में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और महिलाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, चुने हुए जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का माहौल देखने को मिला।



