लोकप्रिय नेता मोहनभाई डेलकर जी की जयंती पर मोहन डेलकर फाउंडेशन की औपचारिक शुरुआत, महिलाओं व छात्रों को मिला आत्मनिर्भरता का साधन
दादरा नगर हवेली
दादरा नगर हवेली के सम्माननीय पूर्व सांसद एवं लोक लाडीले नेता मोहनभाई सनजीभाई डेलकर जी की 63वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर, उनके विचारों, आदर्शों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मोहन डेलकर फाउंडेशन की औपचारिक शुरुआत की गई।

फाउंडेशन का उद्देश्य केवल उनकी स्मृति को संजोना नहीं, बल्कि मोहन डेलकर जी के सपनों, मूल्यों और विचारधारा को व्यवहार में उतारते हुए एक समावेशी, न्यायपूर्ण एवं सशक्त समाज का निर्माण करना है। इस अवसर पर, ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) के द्वारा सी एस आर के अंतर्गत दादरा एवं नगर हवेली की माननीय सांसद श्रीमती कलाबेन मोहनभाई डेलकर जी के कर कमलों द्वारा महिलाओं को सिलाई मशीन एवं स्कूली छात्रों को सैमसंग टैबलेट का वितरण किया गया।

यह कार्यक्रम ग्रामीण हथकरघा हस्तशिल्प विकास संस्थान के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार गुप्ता जी के सहयोग से सफल रहा। यह पहल महिलाओं, युवाओं एवं जरूरतमंद वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। यह कार्यक्रम मोहनभाई संजीभाई डेलकर जी की जनकल्याणकारी सोच और सामाजिक सशक्तिकरण की भावना को साकार करने का जीवंत उदाहरण है। इस कार्यक्रम में सांसद श्रीमती कलाबेन डेलकर एवं उनके सुपुत्र श्री अभिनवभाई डेलकर जी ने सभी छात्रों और महिलाओं को संबोधित किया और बताया कि यह सिलाई मशीन आपके जीवन निर्वाह को सफल बनाने में मददकारी होगा और स्कूली छात्रों को टैबलेट के जरिए पढ़ाई में अत्यंत उपयोगी होगा।




